फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में लगी नौवीं के छात्र को गोली

Sun, 29 Mar 2015 06:28 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मालीवाड़ा में रहस्यमय हालात में लाइसेंसी रिवाल्वर से नौवीं क्लास के छात्र (16) के पेट में गोली लगी है। चर्चा आत्महत्या की कोशिश की है, हालांकि परिजन इसे एक्सीडेंट बता रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी सूचना सिहानी गेट कोतवाली पुलिस को नहीं दी गई है। न ही कोई रिपोर्ट लिखाई गई है। छात्र के परिवार के सदस्य राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हैं और उनका बड़ा कारोबार भी है। वे नहीं चाहते हैं कि ये मामला सार्वजनिक हो, इसीलिए उन्होेंने पुलिस को इत्तला नहीं दी।

एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि शुक्रवार रात किशोर को गोली लगने की सूचना आई थी, मगर कोई शिकायत नहीं की गई तो पुलिस ने भी छानबीन नहीं की।

दूसरी तरफ, पुलिस सूत्रों का कहना है कि छात्र के पिता भी बीमार हैं, वे भी अस्पताल में भर्ती है। छात्र शुक्रवार रात अस्पताल से घर आया। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घर में अकेला था। लहूलुहान हालत में उसे उसी रात 9:21 बजे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें