फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए डिजाइन से बन रहा है फुट ओवरब्रिज

Mon, 08 Feb 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज को अब नए डिजाइन से बनाया जाएगा। ब्रिज को एक नहीं बल्कि दो जगहों से स्टेशन बिल्डिंग से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए अलग से रैंप के साथ फुट ओवरब्रिज का विस्तार दिया जा रहा है। नए डिजाइन से  ब्रिज पर भीड़ भाड़ कम होगी। इसके साथ ही प्रवेश और निकासी करने वाले यात्रियों को अगल-अलग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि डेढ़ महीने के भीतर इस काम के पूरा हो जाने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि ओल्ड स्टेशन पर नई स्टेशन बिल्डिंग निर्माणाधीन है।

इसमें वर्तमान फुट ओवरब्रिज को भी स्टेशन बिल्डिंग से जोड़ा जा रहा है। जिसके तहत पहले चरण का काम पूरा भी कर लिया गया है। ओवरब्रिज पर आने व जाने वाले यात्री आपस में न टकराएं, इसके लिए रेलवे ने ब्रिज को नया डिजाइन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके तहत दिल्ली से पलवल रूट पर पहला यू शेप ब्रिज बनाया जाएगा जो कि रैंप की तरह होगा। ब्रिज के नए छोर को प्रस्तावित टिकट काउंटर के पास बिल्डिंग से जोड़ा जाएगा।

ताकि टिकट लेने के साथ यात्री सीधा यू शेप ब्रिज से होकर प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकें। जबकि बाहर जाने वाले यात्री बगैर किसी असुविधा के बाहर जा सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें