फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित बसों के लिए बनेगा नया डिपो, जल्द चलेंगी 10 वॉल्वो और दो एसी बसें

Sun, 03 Jul 2016 01:30 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
नोएडा डिपो से 15 दिन के भीतर यूपी रोडवेज की 10 वॉल्वो और 2 एसी बसें आपकी सेवा में सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। इन बसों को चलाने के लिए मुख्यालय से हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

यही नहीं प्राइवेट ऑपरेटर्स भी तैयार हो गए हैं।

यह बसें अलीगढ़, आगरा, हरिद्वार, देहरादून सहित लंबी  दूरी के रूट पर चलेंगी। यूपी रोडवेज नोएडा के अधिकारियों का कहना है कि इसके अलावा कई अन्य रूटों के लिए भी अनुबंध के आधार पर बसें चलाने की कवायद चल रही है। 

अनुबंधित बसों के लिए जल्द ही नया डिपो बनेगा। रोडवेज अधिकारियों की ओर से शहर के आधा दर्जन स्थानों को चिह्नित कर नोएडा प्राधिकरण से इनमें से एक स्थल दिलाने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन


सेक्टर-35 स्थित बस अड्डे में अनुबंध के आधार पर आने वाली नई बसों को खड़ा करने की जगह नहीं बचेगी। यही वजह है कि रोडवेज प्रबंधन गौतमबुद्धनगर ने नया बस अड्डा बनाने की अपील की है। रोडवेज प्रबंधन ने 100 अनुबंधित बसें लाने का लक्ष्य रखा है।

इसके लिए लोगों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। फिलहाल, अनुबंध पर बसें चलाने के इच्छुक 49 ऑपरेटर्स ने रोडवेज की क्षेत्रीय प्रबंधक शरद सिंह के पास आवेदन किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि जो भी प्राइवेट ऑपरेटर यूपी रोडवेज के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। वह उनसे व्यक्तिगत तौर पर भी मिलकर आवेदन कर सकते हैं।

100 से ज्यादा रूट पर चलेंगी 100 अनुबंधित बसें
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि नई अनुबंधित बसों को 100 से ज्यादा रूटों पर चलाने की योजना है। इसमें लंबी और कम दूरी के सभी रूट शामिल हैं।  यही नहीं गोरखपुर, वाराणसी और इलाहाबाद के ऑपरेटर्स भी मिलकर वहां तक बसें चलाना चाहते हैं। रोडवेज के पास आवेदन के लिए 15 जुलाई तक का समय है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें