फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गले से सोने की चेन छीन बदमाश भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज-1 स्थित मंदिर में अपने पति और बेटे के साथ दर्शन करने गई एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार युवक ने सोने की चेन छीन ली। महिला के बेटे के शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि मयूर विहार थाना पुलिस को झपटमारी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता सुरेश कुमार ने बताया कि वह 8 सितंबर को वह अपनी मां और पिता के साथ मयूर विहार फेज-1 स्थित गुरुवायुरपन्न मंदिर में दर्शन करने गए थे। इसी दौरान शाम करीब 5.20 मिनट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और चिल्ला गांव की ओर भाग गए। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें