फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पीसीआर कर्मियों पर किया पथराव, सिपाही का सिर फटा 

Sun, 08 Mar 2020 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अलीपुर इलाके में बदमाशों ने पीसीआर कर्मियों पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर पत्थर लगने से एक सिपाही घायल हो गया। बावजूद उसने एक बदमाश को दबोच लिया। बदमाश मुखर्जी नगर इलाके से ऑटो लूटकर भाग रहे थे। सूचना मिलने पर पीसीआर कर्मियों ने अलीपुर इलाके में बदमाशों को घेर लिया। लेकिन चार बदमाश पुलिस पर हमला कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बदमाशों पर लूटपाट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ऑटो चालक नत्थूपुरा निवासी लगन महतो (36) 6 मार्च की रात ऑटो लेकर बुराड़ी पहुंचा। जहां चार युवकों ने उसे किंग्सवे कैंप चलने के लिए कहा। चारों युवकों को ऑटो में बैठाकर लगन वहां से रवाना हुआ। कोरोनेशन पार्क के पास चारों युवकों ने लगन के साथ लूटपाट की और ऑटो लेकर फरार हो गए। लगन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने वायरलेस के जरिये लूटपाट की जानकारी दिल्ली के तमाम थानों में दे दी। 

कंट्रोल रूम से लूटपाट की जानकारी मिलने के बाद सभी जिले की पुलिस अलर्ट हो गयी। मैसेज में बताए गए ऑटो की तलाश शुरू की। इसी दौरान अलीपुर इलाके में पीसीआर वैन में तैनात सिपाही धर्मनाथ, हवलदार जगदीश और दिग्विजय खामपुर के पास उक्त ऑटो को देखा। जिसमें पांच युवक बैठे थे। पुलिसकर्मियों ने ऑटो को रुकने का इशारा किया। 
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही सभी युवक ऑटो से उतरकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया। इसी दौरान एक बदमाश ने सिपाही धर्मनाथ को एक पत्थर फेंककर मारा। जो उसके सिर में जाकर लगी। 

घायल होने के बावजूद धर्मनाथ ने उस बदमाश को दबोच लिया। जबकि अन्य बदमाश वहां से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पकड़े गए बदमाश की पहचान इब्राहिमपुर निवासी दीपक (22) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें