फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बाल सुधार गृह से निकले बदमाश ने की थी महिला प्रोफेसर से लूटपाट, पुलिस ने साथी के साथ किया गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2023 06:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

 पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान की और तकनीकी जांच के आधार पर उन्हें पकड़ा। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में एक महिला प्रोफेसर से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एक आरोपी हाल ही में बाल सुधार गृह से बाहर निकला था और अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान की और तकनीकी जांच के आधार पर उन्हें पकड़ा। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, दो कारतूस, लूटा गया आई-फोन, पेन ड्राइव और बैग और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 23 जुलाई को महिला प्रोफेसर ई-रिक्शा से सेक्टर 11 स्थित एलबीएस कॉलेज जा रही थी। कॉलेज के पास पीछे से बाइक से आए बदमाशों ने उनसे बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर ई-रिक्शा से गिरा दिया और बैग लूटकर फरार हो गए। रिक्शा से गिरने से उन्हें चोट लगी। उनकी शिकायत पर द्वारका साउथ थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले की स्पेशल स्टाफ ने मामले की जांच शुरू की।


उप निरीक्षक जयवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। फुटेज के जरिए पुलिस ने दोनों बदमाशों की पहचान डाबड़ी निवासी अजीत (18) और अनिकेत (22) के रूप में कर ली। उसके बाद पुलिस ने दोनों पर निगरानी बढ़ाई। बाद में पुलिस ने दोनों बदमाशों को बिंदापुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अनिकेत पर चोरी और लूटपाट के छह मामले पहले से दर्ज हैं। जबकि अजीत घटना से पहले एक मामले में बाल सुधार गृह में बंद था। हाल ही में वह वहां से निकला था। उसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें