फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आने वाले दिनों में गिरेगा पारा, चार दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 29 मार्च को एक बार फिर बदरा बरसने की संभावना, मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट किया जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली में मौसम विभाग ने चार दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में 28 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे दिल्ली के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश के बाद तापमान में भी हल्की गिरावट आने की उम्मीद है। ऐसे में बृहस्पतिवार देर रात से मौसम बदलने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। ऐसे में सुबह से दोपहर के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 28 मार्च को मौसम थोड़ा शांत रहेगा। 29 मार्च को एक बार फिर बदरा बरसने की संभावना है। इसके अलावा, 30 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने इस दिन गरज चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप ने लोगों को किया परेशान
बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 77 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 25 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें