फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में 9 डिग्री गिरा एनसीआर का पारा, आज भी बारिश के आसार

Sat, 30 May 2020 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • आज भी दिल्ली-एनसीआर में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान
  • देश के सभी हिस्सों में 2 जून तक लू जैसी गर्मी से रहेगी राहत
विज्ञापन
बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर और हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर भारत में बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से और मध्य भारत अब भी गर्मी की चपेट में है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का चंद्रपुरा 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा कि मौसम बदलने से राजस्थान के कई स्थानों पर तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया, जहां कुछ दिन पहले पारा 50 पर पहुंच गया था। तेलंगाना और विदर्भ को छोड़कर बृहस्पतिवार शाम से मौसम की तल्खी में कमी आई है। साथ ही कहा कि देश के किसी हिस्से में 2 जून तक लू जैसे हालात नहीं रहेंगे।

वहीं दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य ने तीन डिग्री नीचे 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 48 घंटों में अधिकम तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से एनसीआर में हल्के बादल छाए रहे। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी के बीच पुरवाई से गर्मी में तल्खी नहीं थी। शाम करीब छह बजे से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित एनसीआर, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में पुरवा हवा चल रही है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिख रहा है।

आज भी बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें