फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अगले सप्ताह 40 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को कर सकता है प्रभावित
विज्ञापन




नई दिल्ली । दिल्ली में खुशनुमा मौसम का दौर अब खत्म हो गया है। अगले सप्ताह से दिल्ली के लोगों को 40 डिग्री का टॉर्चर झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 17 अप्रैल के बीच मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस से शुरू होकर 39-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री से बढ़कर 23-25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 5-20 किमी प्रति घंटा रहेंगी। लेकिन, 12 अप्रैल को दिन में हवा के झोंके 35 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, शनिवार को दिनभर तेज धूप रहने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 66 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 24 प्रतिशत रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें