फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी ने नाले के निर्माण कार्य में बाधा बने 42 बहुमंजिला ढांचे ढहाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में नाले पर अतिक्रमण के कारण लंबे समय से अटका निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए एमसीडी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पश्चिमी क्षेत्र की टीम ने बी-1 और के ब्लॉक में नाले के ऊपर बने करीब 42 बहुमंजिला ढांचों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 505 वर्गमीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। इस कार्रवाई से नाले के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

एमसीडी के अनुसार, वार्ड नंबर 94 रघुबीर नगर में सीएमडीएफ फंड से नाले का निर्माण कराया जाना है। हालांकि, नाले के ऊपर बड़ी संख्या में बहुमंजिला ढांचे खड़े होने के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी। अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन उसे नहीं हटाया गया। शुक्रवार को पश्चिमी क्षेत्र के फील्ड स्टाफ ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें