फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छठ पर्व की तैयारियों का महापौर ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। छठ महापर्व के मद्देनजर महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने रविवार को गीता कॉलोनी क्षेत्र के ठोकर नंबर 15, 16 और 17 स्थित घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी और सुरक्षा प्रबंधों में कोई कमी न रहे। निरीक्षण के दौरान पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। महापौर ने कहा कि छठ पर्व आस्था, पवित्रता और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है और नगर निगम इस दिशा में पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। महापौर ने छठ व्रत के दूसरे दिन खरना के अवसर पर दिल्लीवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि छठी मइया और भगवान भास्कर की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और पर्व को सामूहिक सद्भाव एवं अनुशासन के साथ मनाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें