फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं पर बरसाए जाएंगे फूल : रविंद्र इन्द्राज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने खरना के मौके पर रोहिणी व बवाना के छठ घाटों में सुविधाओं का किया निरीक्षण
विज्ञापन


नई दिल्ली।
समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इन्द्राज सिंह ने रविवार को खरना के मौके पर रोहिणी व बवाना के छठ घाटों में सुविधाओं का किया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में यमुना किनारे छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा था। वहां पूजा करने वालों के खिलाफ मुकदमे होते थे। अब सरकार ने प्रतिबंध भी हटाया है, मुकदमे भी वापस लिए जा रहे हैं और कांवड़ यात्रियों की तरह छठ घाट पर आए श्रद्धालुओं पर फूल भी बरसाए जाएंगे।
विज्ञापन




मंत्री ने रविवार को रोहिणी सेक्टर 24, 25 और 26 और पंसाली छठ घाट पर तैयारियों का निरीक्षण किया। बवाना की जेजे कॉलोनी के ए ब्लॉक, एफ ब्लॉक, जी ब्लॉक, एल ब्लॉक घाट, जैन कॉलोनी घाट और शाहबाद डेयरी पंच मंदिर घाट में सुविधाएं जांची। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता में कमी न रहे। स्थानीय लोगों ने कहा, छठ महापर्व पर पहली बार घाटों पर खास व्यवस्था हुई है। लोगों ने घाटों पर स्वच्छता रखने की शपथ भी ली। मंत्री ने कहा, दिल्ली सरकार लोक आस्था के सम्मान को समर्पित है। कांवड़ यात्रा, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के बाद अब छठ महापर्व का भव्य आयोजन हो रहा है। घाटों पर टेंट, बिजली, सफाई, पीने का पानी, मोबाइल शौचालय, सफाईकर्मी और चिकित्सा वैन की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें