नई दिल्ली। महापौर राजा इकबाल सिंह ने मंगलवार को शाहदरा उत्तर जोन के घोंडा क्षेत्र में झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया। साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छ दिल्ली, स्वस्थ दिल्ली मुहिम में सक्रिय भागीदारी दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एमसीडी की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम सब मिलकर संकल्प लें तो दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलाई जा सकती है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और नालों की सफाई की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान महापौर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत यमुना विहार में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर घोंडा विधायक अजय माहवार, पुनीत शर्मा, मुकेश बंसल, मनीषा पूनिया और उपायुक्त अभिषेक कुमार मिश्रा मौजूद रहे। ब्यूरो