नई दिल्ली। दिल्ली छावनी परिषद ने श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आरंभ लर्निंग एंड सपोर्ट सेंटर की शुरुआत की है। इसका उद्घाटन सिल्वर ओक मॉडल स्कूल, दिल्ली छावनी में किया गया। इस पहल के तहत बच्चों को निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, पोषण युक्त भोजन, स्कूल ड्रैस, जूते-बैग और आवागमन की सुविधा दी जाएगी। अभी 32 बच्चे इससे लाभान्वित हो रहे हैं। परिषद का लक्ष्य है कि क्षेत्र के सभी श्रमिकों के बच्चों को इससे जोड़ा जाए। मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि निर्धन बच्चों को समान शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा दिलाना ही वास्तविक समावेशी विकास है। कार्यक्रम का शुभारंभ कपिल गोयल, राजेश गोयल, स्कूल स्टाफ और अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ। ब्यूरो