फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी की इमारत में लगी लिफ्ट हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा नॉर्थ जोन में एमसीडी की इमारत में लगी लिफ्ट खराब हो गई है जिससे शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादी को सीढ़ियों का उपयोग करना पड़ रहा है। लिफ्ट खराब होने से सबसे ज्यादा तकलीफें बुजुर्गों और गर्भवतियों को हो रही हैं। दफ्तर में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे बिजेंद्र कुमार (70) ने बताया कि वह बार-बार एमसीडी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। सीढ़ियों का उपयोग करने पर उनकी सांसें फूल जाती हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यह लिफ्ट खराब हो चुकी है। खजूरी खास निवासी एक गर्भवती ने बताया कि ऐसी हालत में सीढ़ियां चढ़कर तीसरी मंजिल पर जाना बहुत ही मुश्किल भरा काम है। मैं यहां आकर परेशान हो रही हूं। वहीं, दफ्तर में काम करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि लिफ्ट बुधवार की सुबह खराब हुई है। उनका कहना है कि इसे ठीक करवाने में कम से कम दस से बारह दिन लगेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें