फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा विधायक पूनम शर्मा कांवड़ यात्रा पर रवाना हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। वजीरपुर से भाजपा विधायक पूनम शर्मा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर से कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार रवाना हुई। विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता और सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने इस आध्यात्मिक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूनम भारद्वाज ने कहा कि यह यात्रा उन सभी महिलाओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति है जो सामाजिक कारणों से कांवड़ यात्रा में भाग नहीं ले पातीं। उन्होंने कहा कि वह उन सभी महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए यह जल अर्पण करेंगी। उनकी यह यात्रा दिल्ली की उन्नति, महिलाओं के कल्याण और वजीरपुर क्षेत्र के विकास को समर्पित है। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें