फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बेहतर होगा आईएसबीटी का सीवर नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) को सीवर संबंधी समस्याओं से जल्द राहत मिलेगी। बस अड्डे के प्लेटफॉर्म ए और बी की क्षतिग्रस्त सीवर लाइन बदली जाएंगी। मैनहोल का स्तर भी ऊंचा किया जाएगा।
विज्ञापन


आनंद विहार आईएसबीटी यमुनापार के साथ उत्तर प्रदेश और आसपास के शहरों के यात्रियों के लिए भी प्रमुख परिवहन केंद्र है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में बसों और यात्रियों की आवाजाही होती है। ऐसे में सीवर व्यवस्था में खराबी का असर सीधे यात्रियों और बस अड्डे के कर्मचारियों पर पड़ता है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से रिसाव और गंदगी फैलने की आशंका रहती है। वहीं, मैनहोल का स्तर सही नहीं होने से सफाई और रखरखाव में भी परेशानी आती है। डीटीआईडीसी के अनुसार सीवर लाइन बदलने और मैनहोल ऊंचा करने की परियोजना पर काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें