फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बढ़ेगी तपिश, गर्म हवाओं के लगेंगे थपेड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिन के साथ रात के तापमान में भी होने लगी बढ़ोतरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी का असर बढ़ने लगा है। एक सप्ताह में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। उसके बाद यह सामान्य से ऊपर या काफी ऊपर रह सकता है। ऐसे में रविवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.7 C और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 18 अप्रैल के बीच मौसम आमतौर पर साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगातार बढ़ते हुए 35-37 डिग्री सेल्सियस से शुरू होकर 39-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री से बढ़कर 23-25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें