गुड़गांव के नाथूपुर गांव में बुधवार को पड़ोस में रहने वाली बच्ची को मोबाइल पर पोर्न फिल्म दिखा रहे सुरक्षा गार्ड को लोगों ने जमकर पीटा और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
बच्ची की मां के बयान पर डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।