फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जलेगी शिक्षा की अलख, पुस्तकालय के लिए वर पक्ष देगा दान

Tue, 01 Dec 2020 05:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी राजेश भाटी, ग्रेटर नोएडा

सार

  • कचैड़ा गांव से बरात लेकर अगरौला गए दूल्हे ने की मुहिम की शुरुआत
  • रकम तय नहीं, स्वेच्छा से गुप्त दान कर सकेंगे, ग्रामीणों ने की प्रशंसा
विज्ञापन
Library - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव-गांव में शिक्षा और ज्ञान की अलख जगाने के लिए नई मुहिम की शुरुआत की गई है। इसके तहत वर पक्ष वधू पक्ष के गांव में लाइब्रेरी के लिए दान देगा। हालांकि, दान की रकम तय नहीं है। वर पक्ष स्वेच्छा दान कर सकता है। कचैड़ा गांव के वर पक्ष ने इस पहल को न केवल अपनाया है, बल्कि गांव-गांव में इसे लागू करने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन


कचैड़ा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को बागपत के गांव बली से धर्मपाल के पुत्र अमित की बरात गाजियाबाद के गनौली गांव निवासी जयप्रकाश बैंसला के यहां आई थी। बरात में कचैड़ा से भी कुछ लोग शामिल हुए थे। इसमें वर पक्ष ने गांव में लाइब्रेरी बनाने के लिए गुप्त दान स्वरूप आर्थिक योगदान देकर एक नई परंपरा की शुरुआत की। इसकी काफी प्रशंसा हुई। इस मुहिम ने कचैड़ा के ग्रामीणों को भी प्रभावित किया। 

उन्होंने निर्णय लिया कि वह इस परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मुहिम के तहत वर पक्ष जिस गांव में भी बरात लेकर जाएगा, वहां लाइब्रेरी बनाने के लिए गुप्त दान करेगा, ताकि हर गांव में पुस्तकालय की स्थापना हो सके। इससे गांव से बाहर जाकर या पढ़ाई नहीं कर पाने वाली बेटियों को पुस्तकालय में ही पुस्तकें व अखबार पढ़ने के साथ ज्ञान बढ़ाने का भी मौका मिल सके। 
विज्ञापन


बुधवार को कचैड़ा निवासी अजयपाल के यहां से बरात गाजियाबाद के अगरौला में रणवीर के घर गई थी। निर्णय के मुताबिक, वर पक्ष ने लाइब्रेरी के लिए दान देकर नई परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया। गांव के अन्य ग्रामीणों ने भी इस मुहिम ने योगदान देने की बात कही है।

समिति के पास जमा होगी रकम
ग्रामीणों ने बताया कि वर पक्ष से मिलने वाली रकम को वधू पक्ष टीम पाठशाला समिति के पास जमा करेगी। समिति उसका प्रयोग पुस्तकालय बनाने में करेगी। ग्रामीणों ने बताया कि समिति लंबे समय से गांव-गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्य कर रही है। टीम से जुड़े लोग ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से फैला रहे जागरूकता
ग्राम पाठशाला के नाम से संगठन चलाने अजयपाल इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए गांव-गांव जाकर और सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बंबाबड निवासी राजेश नागर ने बताया कि इस मुहिम को शुरू करने के लिए अपने स्तर से क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें। पहले दूसरे गांवों में जाकर वर पक्ष दान करेंगे, तभी वहां के लोग यहां आकर दान करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने बताया कि इस मुहिम को ग्रामीणों से और सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें