फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खाद्य सुरक्षा को लेकर सरकार ने निगरानी अभियान किया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जन स्वास्थ्य और उपभोक्ताओं की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी एवं प्रवर्तन की कार्रवाई को और तेज कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग को विशेष तौर से निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान सख्त निगरानी बनाए रखने के साथ किसी भी उल्लंघन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। अब तक मिले सकारात्मक परिणाम हमारे निरंतर प्रयासों का ही नतीजा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रवर्तन और निगरानी तंत्र को और मजबूत करते रहेंगे।

54 नमूनों की जांच रिपोर्ट सुरक्षा मानकों के अनुरूप : दिल्ली के अलग-अलग जिलों में लगातार निरीक्षण और विशेष निगरानी अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य व्यवसाय संचालकों से कुल 98 खाद्य नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुएं जैसे मिठाइयां, डेयरी उत्पाद, मसाले और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थीं। खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला द्वारा अब तक 54 नमूनों की जांच रिपोर्ट जारी की जा चुकी है। जिनमें सभी नमूने निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार कायम

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति कड़ी निगरानी एवं जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। जन स्वास्थ्य की सुरक्षा और उपभोक्ताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए दिल्ली के सभी जिलों में नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी एवं त्वरित प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें