फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में दूसरी जगह शादी तय होने पर की हत्या

Sun, 03 Jan 2016 02:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफा प्यार करने वाले युवक ने लड़की की दूसरी जगह शादी तय होने पर एक बेकसूर की हत्या कर दी। वह लड़की के होने वाले पति को इस मामले में फंसाना चाहता था।
विज्ञापन


लेकिन सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के जरिए आरोपी खुद ही पुलिस के शिकंजे में फंस गया। मरने वाला बेकसूर नेपाली चौकीदार था, जिसकी आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को सूचना मिली कि मंगोलपुर कलां में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मरने वाले की शिनाख्त मंगोलपुर कलां निवासी सिंघे बहादुर (43) के रूप में हुई। वह चौकीदारी करता था। पुलिस को पास के एक मकान के पास खोखा मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

विज्ञापन

लड़की के होने वाले पति को चाहता था फंसाना

जांच के दौरान पुलिस को सौ नंबर पर किसी अनजान शख्स ने फोन किया। अपनी पहचान छुपाने की बात कहकर उसने बताया कि मंगोलपुर कलां गांव के रहने वाले एक शख्स ने अपने चाचा के साथ मिलकर नेपाली चौकीदार की हत्या की है।

पुलिस ने इस सूचना पर युवक व उसके चाचा से पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी शादी बवाना में रहने वाली एक लड़की से होनी है। एक युवक ने उसे फोन कर शादी करने से मना किया था। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें कोई दूसरा युवक वारदात को अंजाम देते हुए देखा गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सौ नंबर पर किए गए फोन रिकॉर्ड के आधार पर बवाना गांव निवासी आशीष (22) को हिरासत में लिया और पूछताछ की।

आशीष ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि बवाना की रहने वाली एक लड़की से वह एक तरफा प्यार करता है। उसकी शादी तुड़वाने के लिए वह लड़की के होने वाले पति को हत्या के मामले में फंसाना चाहता था।

इसलिए उसने उसके घर के पास से गुजर रहे नेपाली की गोली मारकर हत्या कर दी। आशीष के निशानदेही पर पुलिस ने सहयोगी नाबालिग को भी दबोच लिया है। आरोपी के पास से देशी कट्टा और कारतूस मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें