फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा हुई बच्ची ने बाइक से कूदकर बचाई जान

Mon, 09 Nov 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
निवर्तमान मेयर अशोक अरोड़ा की आठ वर्षीय पोती गुन अरोड़ा को रविवार शाम एक बाइक सवार बदमाश दुकान के सामने से अगवा करके ले गया। बच्ची के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने पीछा किया।
विज्ञापन


मददगारों को आता देख बच्ची ने हिम्मत दिखाई और बाइक से कूद पड़ी, बदमाश फरार हो गया। अशोक अरोड़ा की शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

निवर्तमान मेयर अशोक अरोड़ा का घर एनआईटी एक बाजार की विजय रामलीला के पास है। रविवार की शाम उनकी आठ वर्षीय पोती गुन अरोड़ा अपने घर के बाहर स्थित दुकान के सामने खेल रही थी।

इस दौरान एक बाइक सवार युवक वहां आया। बच्ची को किसी बहाने  बहला-फुसला कर युवक ने अपनी बाइक पर बैठ लिया और भागने लगा। थोड़ी दूर जाने पर बच्ची को कुछ समझ में आया तो उसने मदद के लिए तेजी से चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से होगा खुलासा

बच्ची की आवाज सुन कई लोगों ने बाइक सवार का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान बाइक सवार नीलम-बाटा रोड पर वैश्य भवन के पास पहुंच चुका था। मोड़ पर बाइक धीरे होते ही बच्ची ने बाइक से छलांग लगा दी।

लोगों को पीछे आता देख बाइक सवार भी तेजी से फरार हो गया। बच्ची से नाम पता पूछने के बाद लोगों ने उसे अशोक अरोड़ा के घर पहुंचाया। परिजनों ने बच्ची को आई हल्की चोटों का उपचार कराया।

शिकायत पर पुलिस ने रास्ते में पडने वाली दुकानों के सड़क की ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। एसएचओ कोतवाली ने भरत सिंह ने बताया कि अशोक अरोड़ा ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ उनकी पोती गुन के अपहरण करने के प्रयास की शिकायत दी है। रपट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें