फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की मस्ती से होगी सिटी फॉरेस्ट की शुरुआत

Mon, 02 Mar 2015 01:29 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए ने शहर के पहले सिटी फॉरेस्ट का तोहफा देने की तैयारी पूरी कर ली है। होली की मस्ती के साथ जीडीए जनता को सिटी फॉरेस्ट समर्पित करेगा। 3 और 4 मार्च को सिटी फॉरेस्ट में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जीडीए ने शहरवासियों को दो दिवसीय आयोजन में हिस्सा लेने के लिए सिटी फॉरेस्ट आने का न्यौता दिया है। हालांकि सिटी फॉरेस्ट का औपचारिक रूप से उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गाजियाबाद आगमन पर होगा।

सिटी फॉरेस्ट के रूप में प्राकृतिक वातावरण के बीच पिकनिक मनाने का एक शानदार स्पॉट तो मिला ही है, साथ ही शहर की आबोहवा भी सुधरने की उम्मीद बंधी है। जीडीए ने फॉरेस्ट के दूसरे चरण के विकास का भी काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन



जीडीए वीसी संतोष यादव के मुताबिक सिटी फॉरेस्ट में शहरवासियों का स्वागत है। तीन और चार मार्च को सिटी फॉरेस्ट में होली के रंग, सिटी फॉरेस्ट के संग कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसके अंतर्गत गेम्स, पेंटिंग प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एनिमल राइड, योगा आदि आयोजन होंगे। दोनों दिन सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक कार्यक्रम चलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें