फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर दी सहेलियों ने जान

Tue, 09 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दादरी में रामगढ़ गांव के नजदीक सोमवार शाम दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रहस्यमय परिस्थितियों में घोड़ी गांव की दो सहेलियों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


दोनों लड़कियों के परिवार वालों ने घटना को आत्महत्या मानते हुए पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ी गांव के विक्रम की बेटी रश्मि और राजेंद्र की बेटी मोनी की उम्र करीब 18-19 साल थी। दोनों एक साथ ही पढ़ती थीं और अधिकांश समय साथ रहती थीं।

दोनों ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। 24 जनवरी को रश्मि की शादी होने वाली थी। सोमवार शाम रामगढ़ गांव के समीप दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर दादरी पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने कार्रवाई नहीं कराने की बात करते हुए शव को पुलिस से ले लिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दोनों का अंतिम संस्कार घोड़ी गांव में कर दिया है। दोनों परिवारों ने आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है। परिजनों ने कार्रवाई नहीं करने की बात कह दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें