फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 31 जुलाई को होगी चौथी जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
100 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल।
जिला स्विमिंग एसोसिएशन पलवल की ओर से 31 जुलाई को चौथी जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बॉयज, गर्ल्स, मेन और वूमेन वर्ग के 100 से अधिक तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में तैराकी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के उभरते तैराकों की प्रतिभा को निखारना है, ताकि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और नियमित प्रतियोगिताएं मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रदर्शन में भी सुधार आता है। एसोसिएशन के सचिव प्रेम कादियान ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 100 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें बॉयज, गर्ल्स, मेन और वूमेन सभी वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें