संवाद न्यूज एजेेंसी पलवल। शहर में चल रहे क्रिकेट महासंग्राम का फाइनल मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा। फाइनल में स्ट्रीम केबल और डूंडसा क्रिकेट क्लब की टीमें आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।
आयोजकों के अनुसार, फाइनल मुकाबले के साथ ही उसी दिन बालिकाओं के लिए भी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से बालिकाओं को भी क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। क्रिकेट कोच लक्ष्मण ने बताया कि शहर में क्रिकेट महासंग्राम के आयोजन का उद्देश्य क्रिकेट प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों को एक नया मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शहर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।