फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरा छाने से ठहर गया स्टेशन, ना मिले टिकट और ना ही हुआ अनाउंसमेंट 

Wed, 14 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद शहर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ओल्ड रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात टिकट काउंटर में शार्ट सर्किट होने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। स्टेशन पर अंधेरा छा गया। यही नहीं टिकट वितरण और अनाउंमेंट सेवा भी पूरी तरह से ठप हो गई। 
विज्ञापन


इसके चलते कइयों की गाड़ी छूट गई तो कई यात्री बगैर टिकट लिए ही यात्रा करने को मजबूर हुए। करीब 20 रेलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद रात तीन बजे बिजली सप्लाई बहाल हो पाई।

सोमवार की रात करीब नौ बजे टिकट बुकिंग सेंटर में शार्ट सर्किट होने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसके कारण टिकट वितरण और अनाउंसमेंट सेवा भी बंद हो गई। इसी दौरान नई दिल्ली से पलवल जाने वाली 64064 शटल के आने का समय हो गया था लेकिन सप्लाई बाधित होने के कारण ट्रेन का अनाउंसमेंट नहीं हो पाया और ट्रेन आकर चली भी गई। 
विज्ञापन


कई यात्री इस ट्रेन के इंतजार में बैठे रह गए। यही नहीं बिजली सप्लाई बाधित होने से टिकट वितरण भी बंद हो गया। करीब एक घंटे बाद रेलवे के उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद यात्रियों को मैनुअल तरीके से टिकट देना शुरू किया गया। 

कई यात्री बिना टिकट लिए ही चले गए और कई ट्रेन में ऐसे ही चढ़ गए। स्टेशन अधीक्षक केसी मीना ने बताया कि रेलवे बिजली विभाग के करीब 20 कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई बहाल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें