फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कृष्ण जन्माष्टमी की धूम शुरू, इस्कॉन मंदिरों में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी की धूम शुरू, इस्कॉन मंदिरों में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर इस बार इस्कॉन मंदिरों में भव्य तैयारियां की गई हैं। द्वारका स्थित श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर में तीन और चार सितंबर को दो दिवसीय महामहोत्सव होगा, जबकि ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में चार सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। दोनों मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा से लेकर दर्शन और प्रसाद तक के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
द्वारका मंदिर में भगवान कृष्ण को 100 प्रकार के 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। मंदिर परिसर में गोकुल थीम पर सजावट की जाएगी और भगवान कृष्ण व राधारानी के लिए विशेष डिजाइनर पोशाकें तैयार कराई गई हैं। कार्यक्रम में कृष्ण कथा, बच्चों के संगीत-नृत्य कार्यक्रम, राधा-कृष्ण लीला, कालिया दमन और अष्ट-सखी नृत्य आकर्षण का केंद्र होंगे। यहां पर चार सितंबर की रात महाभिषेक और महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। पूरे दिन 1108 किलो केक बांटा जाएगा, जबकि रात में 200 किलो केक कटिंग का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में इस बार सजावट की थीम भगवान कृष्ण का प्रिय मोर है। वृंदावन से तैयार वस्त्र और आभूषणों से श्रृंगार होगा तथा थाईलैंड और बेंगलुरु से मंगाए गए फूलों से मंदिर सजाया जाएगा। कृष्ण लीलाओं पर आधारित झांकियां भी विशेष आकर्षण रहेंगी। मंदिर में सुबह 4:30 बजे से रात एक बजे तक दर्शन होंगे। रात 9:30 बजे महाभिषेक, मध्यरात्रि 12 बजे 1008 प्रकार के व्यंजनों का भोग और 12:30 बजे महाआरती होगी। सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के 500 जवान, 1200 निजी सुरक्षा गार्ड, 300 सीसीटीवी कैमरे, चार दमकल गाड़ियां और आठ एंबुलेंस तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें