फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हुए अन्नदाताः सोशल मीडिया से मिल रही किसान आंदोलन को मजबूती

Thu, 03 Dec 2020 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद

सार

  • हाईटेक हुए किसान, सोशल मीडिया पर अपडेट की जा रही आंदोलन की पल-पल की डिटेल
  • भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के एफबी अकाउंट पर डिटेल हो रही अपडेट
  • अन्य युवा किसान आंदोलन के दौरान फेसबुक लाइव के जरिए दे रहे पूरी जानकारी
  • फेसबुक अकाउंट पर अपनी मांगों के वीडियो बनाकर कर रहे अपलोड
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेतीबाड़ी करने वाला किसान आज पूरी तरह से हाईटेक हो गया है। यूपी गेट पर चल रहा किसान आंदोलन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। किसान आंदोलन से जुड़े युवा पूरे आंदोलन की अपडेट सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे हैं। धरना स्थल पर जो भी गतिविधि हो रही है उसे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब व इंस्टाग्राम के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। लगातार फेसबुक और यूट्यूब पर किसानों के फॉलोअर्स भी बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


 यूपी गेट पर पांच दिनों से कृषि कानून के विरोध में किसानों ने डेरा डाला हुआ है। किसान लगातार यहां पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार किसान अपने आंदोलन को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे हैं। युवा किसान मोबाइल के जरिए आंदोलन स्थल पर हो रही सभी गतिविधियों का वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। यही नहीं फेसबुक लाइव के जरिए पल-पल की जानकारी दी जा रही है। 

जगह-जगह से आए किसानों के भी छोटे-छोटे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत, गौरव टिकैत, धर्मेंद्र मलिक आदि के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार आंदोलन की खबर अपडेट हो रही है। किसानों का कहना है कि आज के समय में अपनी आवाज लोगों और सरकार तक पहुंचाने का सबसे आसान तरीका सोशल मीडिया है। 
विज्ञापन


किसान अपने साथ हो रही ज्यादती और अपनी मांगों को अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी युवा पीढ़ी पढ़ी लिखी है। उनके बच्चे सोशल मीडिया पर उनकी समस्या को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। जिसकी वजह से आंदोलन और मजबूत हुआ है। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें