दिल्ली सरकार की सम-विषम फामूला प्रदूषण को कम करने में कारगर साबित हो रही है। शुरुआती पांच दिनों में प्रदूषण के ट्रेंड में कमी आई। इस बात का दावा एमिटी यूनिवर्सिटी के पर्यावरण विज्ञान विभाग के एक अध्ययन में किया गया है।
जिसमें कहा गया है कि प्राथमिक अध्ययन में प्रदूषक तत्वों में कमी आई है। अगर यहीं ट्रेंड रहा तो प्रदूषण की मात्रा में कमी आएगी। एनसीआर को साफ वायु मिल सकती है।
एमिटी युनिवर्सिटी में शोध करने वाले वैज्ञानिक डॉ. पीसीएस देवरा का कहना है कि दिल्ली में शुरू हुआ सम-विषम के फार्मूले से गुडग़ांव और आस पास के क्षेत्र में बदलाव आया है।
सड़क पर ट्रैफिक कम हुआ है। वायु प्रदुषण में भी काफी सुधार हुआ। यूनिवर्सिटी के आसपास के क्षेत्र से लिए सैंपल में पीएम (पार्टीकुलेट मैटर) 2.5, पीएम 10 की मात्रा कम हुई है।
प्रदुषण का स्तर पहले के मुकाबले अब और कम हुआ है। ब्लैक कार्बन, एयरोसोल ऑप्टीकल डैप्थ, ओजोन, प्रत्याक्ष पानी की सामग्री में भी कमी आई है।
इसके अलावा इंडियन एयरोसल साइंस एंड टेक्नॉलोजी के अध्यक्ष व यूनिवर्सिटी के विभागाध्यक्ष डॉ. मधु जोशी व छात्र पावेल ने एकजुट विश्लेषण किया है।