दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक महिला ने अपने ड्राइवर के खिलाफ एक चौंकाने वाली शिकायत दर्ज की है। अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि उसका ड्राइवर पिछले एक साल से उसके अंडरगारमेन्ट्स को इकट्ठा कर रहा था।
छह महीने पहले उसने ड्राइवर को अंडरगारमेन्ट्स से भरे हुए तीन बैग्स के साथ पकड़ा था। इन तीन बैग्स में 300 से ज्यादा अंडरगारमेन्ट्स मौजूद थे। ड्राइवर की इस हरकत को देख कर वो हैरान रह गई थी।
इसके बाद महिला ने उसे एक कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी थी। एक बार फिर से वो शख्स नए 30-35 अन्डरगारमेन्ट्स के साथ पकड़ा गया था। इस बार महिला का ड्राइवर ने विनम्रता को छोड़कर हिंसात्मक रूख अख्तियार कर लिया।