गोकलपुरी इलाके में 18 साल की सलमा (बदला हुआ नाम) ने एक डॉक्टरों पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर गोकलपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शुरूआती जांच के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। सलमा के मुताबिक वह अकेली ही इंदिरा विहार में रहती है। मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।
सलमा अपनी दादी के पास रह रही थी। दादी की मौत के बाद सलमा अकेली रहने लगी। उसने नजदीकी डॉक्टर के यहां नौकरी शुरू कर दी। सलमा ने इसे डॉक्टर पर जान से मारने की धमकी देकर काफी समय से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।