ट्रेन से गिरकर रविवार शाम एक युवक की मौत हो गई। बिट्टू (35) सुंदरपुरी गाजियाबाद में रहते थे। वह श्रीराम पिस्टन कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार को वह घर लौट रहे थे।
तभी देर शाम गौशाला फाटक पर वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर गए। गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौत हो गई।
जीआरपी ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी ने इसे एक हादसा बताया है। मृतक के दो पुत्री और एक पुत्र है।