फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हल्का कुहासे से दिन का होगा स्वागत, गिरेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
14 से 16 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छठ पर्व पर सोमवार सुबह व्रतियों और श्रद्धालुओं को हल्के कुहासे का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भोर में अधिकतर स्थानों पर हल्का कुहासा छाएगा, जबकि कहीं-कहीं मध्यम स्तर का कोहरा पड़ने की संभावना है। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। छठ पर्व पर सोमवार को सूर्योदय सुबह 6:43 बजे होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में चक्रवाती परिसंचरण का असर बना हुआ है। वहीं, उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का प्रभाव है। इसके चलते रविवार भोर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें भी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। हालांकि, पिछले 24 घंटे में इसमें एक डिग्री की गिरावट आई। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक था। इसमें पिछले 24 घंटे के दौरान 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज ठंडी हवाओं के कारण सोमवार को न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री गिरकर 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें