फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड का डाटा चुराकर बनाते थे क्लोन, फिर निकालते थे पैसे

Sun, 17 Jan 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो यह खबर आप को चौंका सकती है। जी हां, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने डेबिट कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों को से ठगी करने वाले शातिर गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान गांव शेरपुर, हापुड़ निवासी अजय कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें, तो आरोपी पेट्रोल पंप पर काम करने के दौरान आए ग्राहकों के डेबिट कार्ड का डाटा एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (स्काई डिवाइस) से चुरा लेते थे।

ग्राहक के पिन नंबर डालते समय उसे भी नोट कर लिया जाता था। बाद में रातों-रात चुराए गए डाटा की मदद से क्लोन कार्ड तैयार कर एटीएम मशीन से रुपये निकाल लिए जाते थे। पुलिस को गैंग के अन्य लोगों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लोन बनाकर निकालते थे रुपए

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि सितंबर माह में एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) अमित सहानी ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया था कि किसी ने कार्ड क्लोन कर उनके कई ग्राहकों के खातों से रुपये निकाल लिए। जांच में पाया गया जिन कार्ड्स का क्लोन तैयार किया गया, वे सभी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित जिंदल सर्विस स्टेशन, मथुरा रोड पर इस्तेमाल किए गए थे।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हेराफेरी में पेट्रोल पंप का कोई कर्मचारी शामिल है। पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से पूछताछ की। एक कर्मचारी की पहचान की गई, जो नौकरी छोड़कर जा चुका था।

पुलिस ने आरोपी अजय कुमार को आश्रम चौक के पास महारानी बाग से दबोच लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अपने गैंग के अन्य साथियों के साथ इस गोरखधंधे में शामिल है। गैंग का सरगना सचिन नामक युवक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें