फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महंगी दवाई चुराकर सस्ते में बेचता था बदमाश, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दक्षिण-पश्चिमी जिले की वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मेडिकल स्टोर से महंगी दवाईयां चुराकर सस्ते में बेचने वाले एक युवक 23 वर्षीय आलम शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से चोरी का मोबाइल और लगभग दो लाख रुपये की दवाइयां बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि वसंत कुंज रहने वाले एक शख्स ने चोरी की शिकायत 27 जनवरी को दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि कोई अज्ञात शख्स मोबाइल और दवाइयां चुरा ले गया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव की टीम ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इंस्पेक्टर रतन सिंह और एसआई उपेंद्र सिंह की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी का विस्तृत विश्लेषण कर संदिग्ध की पहचान की और मसूदपुर के जय हिंद कैंप स्थित उसके घर पर छापा मारकर आलम सेख को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें