फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन नहीं माने तो प्रेमी जोड़े ने उठाया खतरनाक कदम

Tue, 09 Jun 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पालम विहार क्षेत्र में मंगलवार को युवक-युवती ने खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। आग लगने के बाद बचने के लिए पास में दोनों ने निर्माणाधीन साइट पर स्थित पानी की टंकी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस की शुरूआती जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी इस बारें में परिजन कुछ भी बोलने को राजी नहीं है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दो बजे पालम विहार ई ब्लॉक में मौर्या पब्लिक स्कूल के पास 20 वर्षीय प्रिया यादव अपनी स्कूटी से पहुंची। थोड़ी देर बाद 21 वर्षीय तुषार कटारिया स्कॉर्पियों लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन


लड़के ने तेल की केन निकालकर अपने और लड़की पर छिड़क आग लगा ली। अचानक उनके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

इसी बीच दोनों भागते हुए करीब 100 मीटर दूर निर्माणाधीन साइट पर बनी पानी की टंकी में कूद पड़े। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें