फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को अगली पीढ़ी के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की जरूरत : डॉ. अभिजात शेठ

विज्ञापन
विज्ञापन
-आईएलबीएस में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष व्याख्यान
विज्ञापन

अकादमिक बैच-2026 के छात्रों का हुआ इंडक्शन कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश की बदलती स्वास्थ्य जरूरतों और जटिल होती बीमारियों के बीच भारत को अगली पीढ़ी के अत्यधिक कुशल और संवेदनशील सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की जरूरत है। यह बातें नेशनल मेडिकल कमीशन के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ ने इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में इंडिया नीड्स नेक्स्ट जेन सुपर स्पेशलिस्ट्स विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में कहीं।
उन्होंने चिकित्सा शिक्षा में बदलाव और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि युवा चिकित्सकों को केवल क्लीनिकल विशेषज्ञता तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि उन्हें नेतृत्व कौशल, अनुकूलन क्षमता और निरंतर सीखने के लिए भी तैयार किया जाना चाहिए। तेजी से बदलती चिकित्सा तकनीक और देश में बढ़ते जटिल रोग भार को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की नई पीढ़ी तैयार करना समय की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आईएलबीएस में शिक्षक दिवस ओरिएशन और अकादमिक बैच-2026 के इंडक्शन समारोह का भी आयोजन किया गया। समारोह में आईएलबीएस के निदेशक डॉ. एसके सरीन ने कहा कि संस्थान में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत उत्कृष्ट शिक्षा और प्रशिक्षण से होती है। शिक्षक दिवस शिक्षकों और मार्गदर्शकों के योगदान को स्वीकार करने का अवसर है, जो सक्षम चिकित्सकों के साथ संवेदनशील पेशेवर और भविष्य के नेतृत्वकर्ता तैयार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें