नगर निगम के एक कर्मचारी को दिल्ली की एक महिला वकील को अश्लील मैसेज भेजना भारी पड़ गया।
महिला की शिकायत पर दिल्ली की साकेत थाने की पुलिस ने मंगलवार को नगर निगम में छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया और अपने साथ पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई।
नगर निगम में संविदा पर कार्यरत कुलदीप दिल्ली निवासी एक महिला वकील को वाट्सऐप के जरिए अश्लील मैसेज करता था। कुलदीप ने महिला के टोकने के बाद भी मैसेज करना नहीं छोड़ा।
महिला की शिकायत पर दिल्ली की साकेत थाने की पुलिस ने फरीदाबाद नगर निगम में कार्यरत कुलदीर को मंगलवार को निगम से हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई।