फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले की टक्कर से निगम ठेकेदार की कार पलटी

Mon, 09 Mar 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन से पटेल नगर आ रहे निगम ठेकेदार की कार को पीछे से एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी। कार नाले में जा गिरी, गेट लॉक हो गए।
विज्ञापन


कार में दो बच्चे, एक महिला और निगम ठेकेदार मौजूद थे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार सवारों को बाहर निकाला गया।

गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। ठेकेदार ने सिहानी गेट थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पटेल नगर निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि वह नगर निगम ठेकेदार हैं। रविवार सुबह राजनगर एक्सटेंशन से चाची अनीता और उनके बच्चे अंजलि और खुशी के साथ घर लौट रहे थे।

मेरठ रोड क्रॉस करते ही सोम बाजार रोड पटेल नगर में पीछे से एक ट्रॉले ने क ार को टक्कर मार दी।

कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। कार के शीशे अंदर से लॉक हो गए। हादसा सुबह करीब साढे़ छह बजे हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें