फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने मारी टक्कर, ट्रक हेल्पर की मौत

Sat, 20 Dec 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-132 स्थित नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिवा पुत्र प्रदीप ट्रक में हेल्पर था। वह मोहाली, चंडीगढ़ का रहने वाला था। बृहस्पतिवार देर रात ग्रेटर नोएडा की ओर से वह दिल्ली जा रहा था। इस बीच एक्सप्रेसवे पर उनके ट्रक का टायर पंचर हो गया। पंचर बदलते समय पीछे से आ रहे रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया।

मैनेजर के घर से लाखों की चोरी

नोएडा के सेक्टर-29 निवासी निजी कंपनी में मैनेजर के घर से चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के मुताबिक, रुचि सेक्टर-29 के मकान नंबर 650 में किराये पर रहती है। बृहस्पतिवार देर शाम जब वह दफ्तर से लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


दस मिनट बाद दो चोर उसकी आंखों के सामने ही बालकनी से भाग गए। किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर अलमारी का ताला टूटा था। लॉकर में रखे करीब दो लाख के जेवर और आठ हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें