फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी से कोच ने की अश्लीलता, कहा- साथ रेस्टोरेंट चलो, पैसे भी दूंगा

Wed, 21 Aug 2019 04:58 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान कोच पर बदनियत से दबोचने का आरोप
  • मैसेज भेज रेस्टोरेंट चलने के लिए कहा, एवज में रुपयों का लालच दिया
  • पिता को हुई जानकारी तो पुलिस में दर्ज कराया मामला, कोच गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान कोच द्वारा नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से अश्लीलता व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि कोच ने न सिर्फ उसके साथ छेड़छाड़ की, बल्कि फोन पर मैसेज कर साथ चलने को कहा। पीड़िता ने पिता को बताया। कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कोच विजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। साथ ही वह कबड्डी की खिलाड़ी भी है और जिला व प्रदेश स्तर पर चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी है। उसका चयन नेशनल स्कूल चैंपियनशिप के लिए भी हो चुका था, लेकिन वह किन्हीं कारणों से खेलने नहीं जा सकी। 

जानकारी के मुताबिक, उक्त खिलाड़ी एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही है। सोमवार को वह ट्रेनिंग के एकेडमी गई तो कोच विजय चौधरी ने उसे बदनियती से दबोच लिया और उसके साथ अश्लीलता व छेड़छाड़ की। खिलाड़ी का आरोप है कि उसने खुद को कोच से छुड़ाया, लेकिन उसने फिर से उसे दबोच लिया। इसके बाद वह जैसे-तैसे खुद को कोच के चंगुल से छुड़ाकर एकेडमी से भाग निकली।
विज्ञापन


साथ में रेस्टोरेंट चलो, रुपये भी दूंगा

कबड्डी खिलाड़ी का आरोप है कि कोच ने एकेडमी के दस्तावेजों से उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और फिर उसे मैसेज करने लगा। पीड़िता का कहना है कि कोच ने उसे रेस्टोरेंट में साथ चलने के लिए कहा। एवज में उसे रुपये देने की बात भी कही। 

कोच के मैसेज पढ़कर पीड़िता ने पिता को बताया, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। एसएचओ अनिल कुमार शाही का कहना है कि पोक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोच विजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें