फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आजादी के जश्न में झूमकर बरसे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से पूर्वी दिल्ली की सड़क बनी तालाब, सीवर जाम होने से घरों में घुसा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। राजधानी में आजादी के जश्न से पहले बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक रिमझिम बारिश हुई। इसमें पूर्वी दिल्ली की ज्यादातर सड़कें, कॉलोनी और गांव तालाब में तब्दील हो गईं। आलम यह था कि लोगों को पानी में तैर कर दफ्तर जाना पड़ा और अपने घरेलू काम करने पड़े। यहीं नहीं सड़क पर लबालब पानी भरने से इलाके में जाम लग गया। लोगों को घंटे भर के लिए जाम में रुकना पड़ा। इसके अलावा कई इलाकों में गाड़ियां सांप की तरह रेंगते हुए नजर आईं।

ताहिरपुर गांव निवासी नवल किशोर ने बताया कि गांव में सीवर जाम होने से गलियों में लबालब पानी भर गया। यह पानी उसके घर में भी घुस गया। इससे उसे परेशानी उठानी पड़ी। उसने बताया कि दिल्ली में बारिश के बाद उसका आधा गांव तालाब बन जाता है। उसने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी सीवर में से गाद निकालकर गलियों में ही छोड़ देते हैं। यह कई दिनों तक ऐसे ही पड़ी रहती है। यह गाद बरसात में फिर से पानी के साथ सीवर में चला जाता है और सीवर को जाम कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अजीत नगर निवासी रमेश दिवाकर ने बताया कि गलियों की साफ-सफाई नहीं होती है। गलियों में महीनों तक कूड़े का ढेर पड़ा रहता है। गलियों में पानी भरने की वजह यह कूड़ा ही सीवर जाम होने का कारण बनता है। इसके अलावा लक्ष्मी नगर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि बरसात के बाद विकास मार्ग पर लंबा जाम लग जाता है। इस मार्ग से निकलने में लोगों को घंटे भर इंतजार करना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार जाम की वजह से लोगों को दफ्तर जाने में भी देरी हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें