कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे इंटरनेशनल ठगी गिरोह के खुलासे के बाद साइबर क्राइम की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
उद्योग विहार में कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे इंटरनेशनल ठगी गिरोह के खुलासे के बाद साइबर क्राइम की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। गिरोह का मुख्य आरोपी के फरीदाबाद स्थित घर पर सोमवार को टीम छापेमारी कर सकती है। इंटरनेशनल रैकेट को पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम उन ईमेल के आईपी एड्रेस को भी खंगाल रही है।
उल्लेखनीय है कि ईमेल के माध्यम से यूनाइटेड स्टेट ग्रांट डिपार्टमेंट के अधिकारी उन लोगों की लॉटरी निकलने के नाम पर उनसे एक गिरोह का पुलिस के साइबर क्राइम सेल के सामने खुलासा हुआ था। एक युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने कंपनी के उद्योग विहार स्थित कंपनी के कॉलसेंटर पर छापेमारी की तो यहां पर कोई नहीं मिला।
ठगी के इस इंटरनेशनल रैकेट के खुलासे में फरीदाबाद के सेक्टर-15ए निवासी नितेश भास्कर उर्फ निशु उर्फ सैम का नाम सामने आया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। रविवार को भी पुलिस ने उद्योग विहार में कई जगह पर छापेमारी की हालांकि पुलिस को कोई नहीं मिल पाया।