फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़के ने की रेप की कोशिश छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के खजूरी खास में दुष्कर्म के प्रयास के दौरान जानलेवा हमले में घायल हुई 11वीं कक्षा की छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। 27 मार्च को मकान मालिक के नाबालिग लड़के ने धोखे से उसको ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


विरोध पर आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। बाद में वह फरार हो गया। पीड़िता को जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे इलाज के बाद बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।

अब पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक राधा (16) परिवार के साथ दयालपुर में किराये के मकान में रहती थी। परिवार में पिता राम रतन, मां व तीन छोटे भाई हैं।
विज्ञापन

विरोध किया तो जमकर की पिटाई

राधा पास के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। गत 27 मार्च को वह ट्यूशन पढ़ने घर से निकली थी। इस बीच मकान मालिक का 17 वर्षीय लड़का उसे मिला। आरोपी धोखे से उसे यमुना खादर में ले गया।

वहां उसने साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसको बुरी तरह पीटा। उसके शरीर में अंदरूनी चोट भी लगी। आरोपी उसे गंभीर हालत में छोड़कर यमुना खादर से फरार हो गया।

होश आने पर पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। परिवार ने उसे जगप्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने सारी बात परिजनों को बताई। दो इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

आखिरकार रूक गईं सांसें

पुलिस ने छेड़छाड़, हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इधर, 19 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने मकान मालिक के लड़के के अलावा अन्य लोगों पर भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिवार ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बुधवार को ही जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें