श्रीनगर। मास्टर संसार चंद बारू मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के सहयोग से श्रीनगर में रविवार को जश्न-ए-बहार के तहत राष्ट्रीय कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलाकारों ने ट्यूलिप गार्डन का भी दौरा किया और सुंदर चित्र बनाकर कैनवस पर बहार उतार दी। विस्तृत प्राकृतिक दृश्यों से लेकर अमूर्त कलाकृतियों तक, इन चित्रों ने कश्मीर की वसंत ऋतु के आकर्षण और इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती दर्शाया। पूरी तरह से खिले हुए ट्यूलिप गार्डन ने एक प्राकृतिक स्टूडियो का काम किया जिसने भाग लेने वाले कलाकारों को असीम प्रेरणा प्रदान की। इस आयोजन में सूरज कुमार (दिल्ली), सचिन नायक झा (दिल्ली), जावेद इकबाल (कश्मीर), जरगर जहूर (कश्मीर), शर्मिला शर्मा (दिल्ली), सैयद मुर्तजा (कश्मीर), विजयलक्ष्मी दीपक मेर (महाराष्ट्र), संदीप अहेर (महाराष्ट्र) और साहिल अहमद माकन (कश्मीर) आदि कलाकारों ने हिस्सा लिया। संवाद