फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अंडमान-निकोबार के पवेलियन में समुद्री दुनिया और जंगलों की खूबसूरती

विज्ञापन
विज्ञापन
पारंपरिक निकोबारी झोपड़ी बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। मेले में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का पवेलियन पर्यटकों को समुद्री दुनिया और प्राकृतिक खूबसूरती का अनूठा अनुभव करा रहा है। आधुनिक तकनीक से सजे इस पवेलियन का शनिवार को उपराज्यपाल दिनेश शर्मा ने उद्घाटन किया। इस दौरान पर्यटन विभाग के सचिव विनायक चमड़िया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पवेलियन में एलईडी पैनल, बड़ी स्क्रीन और इमर्सिव जोन के जरिये नीले समुद्र, समुद्री जीवों और एडवेंचर टूरिज्म के नजारे दिखाए जा रहे हैं। वहीं, ऊपरी हिस्से में बनाई गई पारंपरिक निकोबारी झोपड़ी स्थानीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तुकला की झलक पेश कर रही है। उपराज्यपाल ने कहा कि साफ समुद्र तट, नीला पानी, घने जंगल और विविध समुद्री जीव अंडमान-निकोबार को खास पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहां सुकून और रोमांच, दोनों तरह के पर्यटन विकल्प उपलब्ध हैं। पवेलियन के माध्यम से इन खूबियों को देशभर के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें