नई दिल्ली। राजधानी की हवा एक बार फिर से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 105 दर्ज किया गया। इसमें सोमवार की तुलना में 23 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी। साथ ही मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। बुधवार को भी हवा इसी दिशा से 20 से 25, बृहस्पतिवार को 15 से 20 और शुक्रवार को पश्चिम दिशा से 15 से 20 किलोमीटर की गति से चल सकती है। वहीं, सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 175, गुरुग्राम का एक्यूआई 68, नोएडा का 130 दर्ज किया गया है। ब्यूरो