शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में 23 अप्रैल को युवक को जला दिया था
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के विजय विहार इलाके में शराब न देने पर युवक को पेट्रोल डालकर जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मन्नू उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित राकेश (40) का एम्स में इलाज जारी है। पीड़ित के बयान के अनुसार वह सूरज वॉशिंग सेंटर के भीतर बैठकर अपने दोस्त मन्नू के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान मन्नू उससे और शराब मांगने लगा। मना करने पर आरोपी आग बबूला हो गया और वहां से चला गया। कुछ देर बाद आरोपी वहां पहुंचा। आरोपी ने राकेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग गया। ब्यूरो